Saturday, November 9, 2019

तस्‍वीर: अमिताभ की शाहरुख-गौरी से बातचीत

बीते दिनों दो साल बाद ने अपने मुंबई स्‍थित घर पर दिवाली की पार्टी होस्‍ट की थी। इस ग्रैंड इवेंट में कई बॉलिवुड सिलेब्‍स शामिल हुए थे जिसमें अजय देवगन-काजोल, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्‍ना, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, कटरीना कैफ, सारा अली खान जैसे नाम शामिल हैं। पार्टी में शाहरुख भी अपनी पत्‍नी के साथ पहुंचे थे। इवेंट की कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं लेकिन अब तक बिग बी ने कोई भी पिक्‍चर शेयर नहीं की थी। अब बॉलिवुड के शहंशाह ने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वह शाहरुख और गौरी के साथ नजर आ रहे हैं। पिक्‍चर थोड़ी ब्‍लर है लेकिन बिग बी पावर कपल के साथ कुछ गंभीर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने तस्‍वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन दिया, 'दिवाली पर शाहरुख, गौरी और मैं कुछ गंभीर बातचीत करते हुए... स्पष्ट रूप से यह व्यक्तिगत है।' इसके आगे उन्‍होंने आंख मारते हुए दो इमोजी भी पोस्‍ट किए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्‍म का डायरेक्‍शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा वह आयुष्‍मान खुराना के साथ 'गुलाबो सिताबो', इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे' में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NVhoFc

SHARE THIS

0 comments: