Sunday, July 12, 2020

पेट्रोल-डीजल कीमत: पहली बार डीजल 81 के पार, जानें अपने शहर के दाम

नई दिल्ली देश में डीजल की कीमतों (Petrol ) में आज एक बार फिर से इतिहास बन गया। देश में पहली बार (First Time) इस ईंधन की कीमत 81 रुपये के पार पहुंची है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) द्वारा सोमवार को डीजल की कीमत में प्रति लीटर 11 पैसे की बढ़ोतरी करने की वजह से दिल्ली में यह 81.05 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस दिन पेट्रोल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया। बीते मंगलवार को भी डीजल की कीमत में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी जबकि पेट्रोल की कीमतों में अंतिम बार बीते 29 जून को 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली देश का अकेला राज्य है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल बिकता है। दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में हो रहा है सुधार कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप भारत में भले ही खूब बढ़ रहा है, लेकिन दुनिया भर की अर्थव्यवस्था (Global Economy) में यह अवसान पर है। इसके बाद वहां अर्थव्यवस्था में कामकाज शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में उछाल के लक्षण दिखने लगे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International oil market) में बीते शुक्रवार की सुबह कारोबार शुरू होने के समय तो नरमी का रूख था लेकिन कारोबार की समाप्ति के समय यह एक डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर बंद हुआ था। इससे पहले भी कीमत में थोड़ा-बहुत बढ़ोतरी हो ही रही थी। यह भी पढें: डीजल हुआ महंगा जबकि पेट्रोल स्थिर सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज फिर सिर्फ डीजल की कीमतों में ही 11 पैसे की बढ़ोतरी की जबकि पेट्रोल की कीमतों को नहीं छेड़ा गया। कल भी सिर्फ डीजल ही, 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। इससे पहले बीते मंगलवार को भी डीजल प्रति लीटर 25 पैसे महंगा हुआ था। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 14 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 13 जुलाई, सोमवार, को पेट्रोल की कीमत पिछले दिनों के 80.43 रुपये पर टिकी रही, लेकिन डीजल छलांग लगा कर 81 रुपये के पार पहुंच गई। अब इसकी प्रति लीटर कीमत 81.05 रुपये हो गई है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल/रुपये लीटर डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली 80.43 81.05
मुंबई 87.19 79.27
चेन्नै 83.63 78.11
कोलकाता 82.10 76.17
नोएडा 81.08 73.01
रांची 80.29 76.95
बेंगलुरु 83.04 77.02
पटना 83.31 77.89
चंडीगढ़ 77.41 72.39
लखनऊ 80.98 72.91
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: कच्चे तेल में पिछले हफ्ते तेजी पिछले सप्ताह के शुरूआती दिनों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नरमी थी, लेकिन अंतिम दिनों में दुनिया के हर हिस्से में तेजी दिखी। उससे पहले भी थोड़ा बहुत उठा-पठक जारी था। लेकिन यह सीमित था, मतलब किसी दिन 41 सेंट महंगा तो किसी दिन 34 सेंट सस्ता। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/329r2fY

SHARE THIS

0 comments: