नई दिल्ली कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के बाद दुनिया भर की अर्थव्यवस्था (Global Economy) में कामकाज शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में उछाल के लक्षण दिखने लगे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International oil market) में कल सुबह कारोबार शुरू होने के समय तो नरमी का रूख था लेकिन कारोबार की समाप्ति के समय यह एक डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर बंद हुआ। इसके बावजूद, देश की सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में (Petrol-Diesel price today) कोई तब्दीली नहीं की। हालांकि बीते मंगलवार को ही इन कंपनियों ने डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उससे पहले भी लगातार लगातार 7 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं हुई थी। दोनों ईंधन की कीमतें यथावत कल कामकाज के दौरान दुनिया के हर हिस्से के कच्चे तेल में कुछ तेजी दिखाई दी। इससे पहले कुछ दिनों से तो बाजार में नरमी का ही माहौल था। शायद, इसलिए अभी घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले 4 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं की।इससे पहले बीते मंगलवार को डीजल प्रति लीटर 25 पैसे महंगा हुआ था। पिछले महीने तो इन कंपनियों ने लगातार 21 दिनों तक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। लेकिन उसके बाद बीते एक सप्ताह तक लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। दिल्ली में आज, यानी 11 जुलाई, शनिवार, को पेट्रोल की कीमत पिछले दिनों के 80.43 रुपये पर टिकी रही और डीजल भी 80.78 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रहा। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: कच्चे तेल में कल आई तेजी पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नरमी थी, लेकिन अचानक शुक्रवार को दुनिया के हर हिस्से में तेजी दिखी। उससे पहले भी थोड़ा बहुत उठा-पठक जारी था। लेकिन यह सीमित था, मतलब किसी दिन 41 सेंट महंगा तो किसी दिन 34 सेंट सस्ता। इसलिए घरेलू बाजार में पिछले 4 दिनों से इसका असर नहीं दिखा है। हालांकि बीते मंगलवार को सिर्फ डीजल की कीमत बढ़ाई गई थी। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
| शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
| दिल्ली | 80.43 | 80.78 |
| मुंबई | 87.19 | 79.05 |
| चेन्नै | 83.63 | 77.91 |
| कोलकाता | 82.10 | 75.89 |
| नोएडा | 81.08 | 72.80 |
| रांची | 80.29 | 76.73 |
| बेंगलुरु | 83.04 | 76.79 |
| पटना | 83.31 | 77.61 |
| चंडीगढ़ | 77.41 | 72.18 |
| लखनऊ | 80.98 | 72.70 |
from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ct2lQM


0 comments: