नई दिल्ली आज डीजल पेट्रोल (diesel ) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने कल डीजल की कीमतों (Diesel Price) में 17 पैसे की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, पेट्रोल की कीमतें (Petrol price today) काफी दिनों से जस की तस हैं। इसी के साथ दिल्ली में डीजल (Diesel price hike) की कीमत 81.52 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी है। अन्य महानगरों में क्या हैं कीमतें इंडियन ऑयल के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.19 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 79.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में आज पेट्रोल 82.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 176.67 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 83.63 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 78.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अन्य शहरों में क्या है कीमत डीजल पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य इस पर राज्य अलग-अलग वैट लगाते हैं। जहां अधिक वैट लगता है, वहां पर डीजल पेट्रोल की कीमतें भी अधिक होती हैं। आइए जानते हैं कुछ अहम राज्यों में दाम। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: बीते जून में डीजल 11.23 रुपये महंगा तो पेट्रोल 9.17 रुपये अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूं तो बीते जून महीने के अधिकतर दिन क्रूड आयल की कीमतों में नरमी का ही रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले महीने करीब-करीब बढ़ती ही रही। इसी का असर है कि पिछले महीने डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.17 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया। कच्चे तेल में इस सप्ताह लगभग नरमी रही इस सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नरमी रही। कल, यानी शुक्रवार को भी कीमत में मामूली 16 सेंट की नरमी आई है। इससे पहले के सप्ताह में के दौरान इसकी कीमतों में कोई खास उठा-पटक नहीं हुआ। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
| दिल्ली | 80.43 | 81.52 |
| मुंबई | 87.19 | 79.71 |
| चेन्नै | 83.63 | 78.50 |
| कोलकाता | 82.10 | 76.67 |
| नोएडा | 81.08 | 73.45 |
| रांची | 80.29 | 77.39 |
| बेंगलुरु | 83.04 | 77.48 |
| पटना | 83.31 | 78.40 |
| चंडीगढ़ | 77.41 | 72.91 |
| लखनऊ | 80.98 | 73.38 |
from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZE4McC


0 comments: