Tuesday, July 21, 2020

आज भी मजबूती के संकेत, इन शेयरों में मौका

मंगलवार को सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में पावरग्रिड रहा। कंपनी का शेयर 6.14 फीसदी मजबूत हुआ। इसके अलावा मारुति, ICICI बैंक, HDFC, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और सन फार्मा में 4.31 फीसदी तक की गिरावट रही। आज किन शेयरों में उछाल की संभावना है उसके बारे में समझते हैं।PPF, सुकन्या समृद्धि...31 जुलाई तक निपटाएं काम

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 0.9 फीसदी बढ़कर 288 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 285 करोड़ रुपये था। मंगलवार को इसके शेयर में 2 फीसदी की तेजी आई थी।

कीमत और क्वॉलिटी को लेकर विवाद के बाद मंगलवार को ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर में 1 फीसदी की गिरावट रही। DCGI के नोटिस के जवाब में मंगलवार को कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया और बताया कि उसकी वायरसरोधी दवा फेविपिराविर का जेनेरिक रूप 'Fabiflu' कोविड- 19 के आपातकालीन इलाज के लिये मंजूरी प्राप्त बाजार में उपलब्ध अन्य दवाओं की तुलना में अधिक किफायती और कारगर है।

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ छह फीसदी बढ़कर 451 करोड़ रुपये हो गया है। निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी ने अप्रैल-जून 2019 में 425 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। एचडीएफसी लाइफ ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल प्रीमियम संग्रह 10 फीसदी घटकर 5,863 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 6,536 करोड़ रुपये था।

हिंदुस्तान यूनिलिवर की पहली तिमाही की कमाई में 7.18 फीसदी का इजाफा हुआ है। पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1881 करोड़ रहा। 2019 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1755 करोड़ रहा था।

आज इसके शेयर में तेजी की संभावना है।

IndiaMART InterMESH ने पहली तिमाही में 74 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। 2019 की पहली तिमाही में कंपनी को 32 करोड़ का प्रॉफिट हुई था। Jenburkt Pharmaceuticals Ltd (JENA) ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना के माइल्ड और मॉडरेट मरीजों को लेकर बहुत जल्द दवा लॉन्च करने जा रही है। कंपनी Favipiravir 200 mg लॉन्च करने की तैयारी में है। आज इसके शेयर पर नजर बनाकर रखनी होगी।

पहली तिमाही में राधाकिशन दमानी की हिस्सेदारी India Cements में बढ़ी है। मंगलवार को इसका शेयर करीब 4 फीसदी उछला। आज भी तेजी की संभावना है। इसके अलाव Elgi Equipments , Den Networks, SBI Cards and Payment Services जैसे शेयरों पर नजर बनाकर रखनी होगी।



from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZON5r1

SHARE THIS

0 comments: