Monday, July 13, 2020

पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज थमीं, जानें अपने शहर के दाम

नई दिल्ली दुनिया भर के बाजारों (International oil market) में कच्चे तेल (Crude oil price) की कीमतों पर लगाम लगने से आज घरेलू बाजार (Domestic Market) में भी इसका असर दिखा। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में कोई फेरबदल नहीं किया। इससे पहले, कल ही दिल्ली में डीजल की कीमतों (Diesel Price) में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.05 रुपये पर पहुंच गई है जो कि देश भर में सर्वाधिक है। दिल्ली देश का अकेला राज्य है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल बिकता है। दोनों ईंधनों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधनों की कीमत में कोई तब्दीली नहीं की। इससे एक दिन पहले, सिर्फ डीजल की कीमतों में ही 11 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी जबकि पेट्रोल की कीमतों को नहीं छेड़ा गया था। परसों भी सिर्फ डीजल ही, 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। इससे पहले पिछले सप्ताह मंगलवार को भी डीजल प्रति लीटर 25 पैसे महंगा हुआ था। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 15 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 14 जुलाई, मंगलवार, को पेट्रोल की कीमत पिछले दिनों के 80.43 रुपये पर टिकी रही, लेकिन डीजल की प्रति लीटर कीमत 81.05 रुपये पर यथावत है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल/रुपये लीटर डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली 80.43 81.05
मुंबई 87.19 79.27
चेन्नै 83.63 78.11
कोलकाता 82.10 76.17
नोएडा 81.08 73.01
रांची 80.29 76.95
बेंगलुरु 83.04 77.02
पटना 83.31 77.89
चंडीगढ़ 77.41 72.39
लखनऊ 80.98 72.91
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: कच्चे तेल में पिछले हफ्ते तेजी पिछले सप्ताह के शुरूआती दिनों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नरमी थी, लेकिन अंतिम दिनों में दुनिया के हर हिस्से में तेजी दिखी। उससे पहले भी थोड़ा बहुत उठा-पठक जारी था। लेकिन यह सीमित था, मतलब किसी दिन 41 सेंट महंगा तो किसी दिन 34 सेंट सस्ता। इस सप्ताह के शुरूआती दिन इसकी कीमतों में 35 सेंट की नरमी दिखी। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32gTJYK

SHARE THIS

0 comments: