कोरोना वायरस वैक्सीन से जुड़ी एक अहम खबर ब्रिटेन की ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से आ सकती है। यूनिवर्सिटी अपनी वैक्सीन के शुरुआती क्लिनिकल ट्रायल का डेटा जारी करने वाली है। अबतक डेवलपमेंट में सबसे ऐडवांस्ड मानी जा रही ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी-अस्त्राजेनेका की वैक्सीन हासिल करने के लिए कई देश पहले ही करार कर चुके हैं। दूसरी तरफ, अमेरिकन कंपनी मॉडर्ना भी क्लिनिकल ट्रायल का लास्ट स्टेज शुरू करने वाली है। चीन की दो वैक्सीन अलग-अलग देशों में फेज 3 ट्रायल से गुजर रही हैं। भारत में डेवलप हुईं दो कोरोना वैक्सीन- Covaxin और Zycov-D का ह्यूमन ट्रायल भी जारी है। इसके अलावा, कई भारतीय कंपनियां अलग-अलग देशों के वैक्सीन ट्रायल में साथ दे रही हैं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3hbXzGs


0 comments: