Tuesday, July 21, 2020

Petrol Diesel Price Today: आज फिर रही शांति, जानें अपने शहर में दाम

नई दिल्ली कोविड-19 के वैक्सिन के लगभग सफल होने की खबरों ने दुनिया भर के बाजारों में नई जान फूंकी है। कल न सिर्फ शेयर बाजारों (Share markets) में नई तेजी दिखी, बल्कि बुलियन (Bullion) और क्रूड आयल मार्केट (Crude oil market) में भी इसका असर देखा गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कल डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) की कीमत 1.15 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी है। इसके साथ ही क्रूड (Crude oil) की कीमत पिछले चार महीने के उच्चतम स्तर पर चली गई है। हालांकि घरेलू बाजार में आज पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों (Petrol diesel Price) में कोई घट-बढ़ नहीं हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जबकि इनकी कीमतें स्थिर रही हैं। इससे पहले, परसों ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था। आज फिर नहीं बढ़ी कीमतें सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज फिर पेट्रोल (Petrol Price stable) और डीजल की कीमतों (Diesel Price) की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया। इससे पहले, परसों ही डीजल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि, 4 दिन पहले 17 पैसे, 5 दिन पहले 17 पैसे और 7 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इस समय दिल्ली में डीजल की कीमत 81.64 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर चला गया है। सिर्फ डीजल हो रहा है महंगा पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 23 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 22 जुलाई, बुधवार, को पेट्रोल की कीमत जहां 80.43 रुपये पर ही टिकी रही, वहीं डीजल भी 81.64 रुपये पर स्थिर रहा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 80.43 81.64
मुंबई 87.19 79.83
चेन्नै 83.63 78.60
कोलकाता 82.10 76.77
नोएडा 81.08 73.56
रांची 80.29 77.50
बेंगलुरु 83.04 77.59
पटना 83.31 78.49
चंडीगढ़ 77.44 72.91
लखनऊ 80.98 73.49
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: कच्चे तेल के बाजार में कीमतें फिर बढ़ने लगी हैं कोविड-19 के चक्कर में काफी दिनों तक कच्चे तेल का बाजार अपने न्यूनतम स्तर पर चला। एक समय स्थिति तो यह आ गई कि कच्चे तेल फ्री में ही नहीं, बल्कि खरीदने पर कुछ डॉलर उपर से दिया जा रहा था। लेकिन अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। कल कोरोना का वैक्सीन आने की खबर प्रसारित होने के बाद कच्चे तेल का बाजार एक बार फिर से चढ़ा और यह चार महीने के उच्चतम स्तर पर आ गया। कारोबार की समाप्ति पर यह 1.15 डॉलर बढ़ कर बंद हुआ था। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32LrcKT

SHARE THIS

0 comments: