Thursday, July 16, 2020

Petrol Diesel Price: सिर्फ डीजल में ही फिर आया उबाल, जानें अपने शहर में दाम

नई दिल्ली दुनिया भर के बाजारों (Global oil market) में पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में बढ़ोतरी के बाद इस सप्ताह इसमें नरमी का ही रुख है। कल भी इसमें मामूली नरमी ही दिखी है। लेकिन आज घरेलू बाजार (Domestic Market) में डीजल की कीमतों में फिर उबाल आ गया। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज जहां पेट्रोल (Petrol Price stable) की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया वहीं डीजल की कीमतों (Diesel Price) में 17 पैसे की बढ़ोतरी कर दी। इससे पहले, परसों भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.35 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर चला गया। सिर्फ डीजल हो रहा है महंगा पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। हालांकि, कल दोनों ईंधनों को नहीं छुआ गया था, लेकिन परसों ही डीजल 13 पैसे महंगा किया गया था। इससे पहले बीते सोमवार को भी सिर्फ डीजल ही 11 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। पांच दिन पहले भी, यानी रविवार को भी सिर्फ डीजल ही, 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 18 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 17 जुलाई, शुक्रवार, को पेट्रोल की कीमत जहां 80.43 रुपये पर ही टिकी रही, वहीं डीजल 81.35 रुपये पर चला गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 80.43 81.35
मुंबई 87.19 79.56
चेन्नै 83.63 78.37
कोलकाता 82.10 76.49
नोएडा 81.08 73.29
रांची 80.29 77.23
बेंगलुरु 83.04 77.31
पटना 83.31 78.23
चंडीगढ़ 77.41 72.66
लखनऊ 80.98 73.19
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: कच्चे तेल में पिछले हफ्ते तेजी पिछले सप्ताह के शुरूआती दिनों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नरमी थी। लेकिन, अंतिम दिनों में दुनिया के हर हिस्से में तेजी दिखी। उससे पहले भी थोड़ा बहुत उठा-पठक जारी था। लेकिन यह सीमित था, मतलब किसी दिन 41 सेंट महंगा तो किसी दिन 34 सेंट सस्ता। इस सप्ताह के शुरूआती दिन से ही इसकी कीमतों में नरमी का रूख है। कल, यानी गुरुवार को भी कीमत में मामूली 02 सेंट की नरमी आई है। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/392HrEu

SHARE THIS

0 comments: