Sunday, July 19, 2020

Petrol Diesel Price: डीजल में फिर आया उछाल, जानें अपने शहर में दाम

नई दिल्ली आप इन दिनों परेशान होंगे कि फल-सब्जियों की कीमतें फिर से बढ़नी शुरू हो गई। इसमें बारिश और देश के कई इलाकों में आई बाढ़ का तो असर है ही, डीजल की बढ़ती कीमतें (Soaring price of Diesel) भी जिम्मेदार है। पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर डीजल की कीमत बढ़ने से ट्रक वालों ने भाड़ा बढ़ाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में डीजल की कीमतों में आज फिर आया 12 पैसे का उछाल आया है। ऐसे में, इसका सबसे ज्यादा असर फल-सब्जी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर ही दिखने लगा है या दिखने ही वाला है। एक दिन ठहर कर फिर आया उबाल कल, यानी रविवार को दोनों ईंधनों की कीमतें यथावत रही थीं। लेकिन, आज घरेलू बाजार (Domestic Market) में फिर डीजल की कीमतों में उबाल आ गया। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज जहां पेट्रोल (Petrol Price stable) की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया, वहीं डीजल की कीमतों () में 12 पैसे की बढ़ोतरी कर दी। इससे दो दिन पहले 17 पैसे, तीन दिन पहले 17 पैसे और 5 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.64 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर चला गया। सिर्फ डीजल हो रहा है महंगा पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 21 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 20 जुलाई, सोमवार, को पेट्रोल की कीमत जहां 80.43 रुपये पर ही टिकी रही, वहीं डीजल 81.64 रुपये पर चला गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 80.43 81.64
मुंबई 87.19 79.83
चेन्नै 83.63 78.60
कोलकाता 82.10 76.77
नोएडा 81.08 73.56
रांची 80.29 77.50
बेंगलुरु 83.04 77.59
पटना 83.31 78.49
चंडीगढ़ 77.44 72.91
लखनऊ 80.98 73.49
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: कच्चे तेल में इस सप्ताह लगभग नरमी रही दुनिया भर के बाजारों (Global oil market) में पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में लगभग नरमी का ही रुख रहा है। बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन इसकी कीमत में मामूली 01 सेंट की बढोतरी दिखी है। इससे पहले के सप्ताह में भी इसकी कीमतों में कोई खास उठा—पटक नहीं हुआ। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ht6nIv

SHARE THIS

0 comments: