Monday, July 20, 2020

Petrol Diesel Price: आज नहीं आया भूचाल, जानें अपने शहर में दाम

नई दिल्ली पिछले कई दिनों से डीजल की कीमतों (Diesel Price) में हो रही रूक-रूक कर बढ़ोतरी को आज विराम मिला। आज पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों (Petrol diesel Price) में कोई घट-बढ़ नहीं हुई। वैसे भी, इन दिनों फल-सब्जियों की कीमतें फिर से हो रही बढ़ोतरी के पीछे डीजल की बढ़ती कीमतें (Soaring price of Diesel) को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। दिल्ली में डीजल की कीमतों में कल भी 12 पैसे का उछाल आया था। आज रही शांति सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज पेट्रोल (Petrol Price stable) और डीजल की कीमतों (Diesel Price) की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया। कल डीजल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इससे 3 दिन पहले 17 पैसे, 4 दिन पहले 17 पैसे और 6 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.64 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर चला गया है। सिर्फ डीजल हो रहा है महंगा पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 22 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 21 जुलाई, मंगलवार, को पेट्रोल की कीमत जहां 80.43 रुपये पर ही टिकी रही, वहीं डीजल भी 81.64 रुपये पर स्थिर रहा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 80.43 81.64
मुंबई 87.19 79.83
चेन्नै 83.63 78.60
कोलकाता 82.10 76.77
नोएडा 81.08 73.56
रांची 80.29 77.50
बेंगलुरु 83.04 77.59
पटना 83.31 78.49
चंडीगढ़ 77.44 72.91
लखनऊ 80.98 73.49
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: कच्चे तेल में इस सप्ताह लगभग नरमी रही दुनिया भर के बाजारों (Global oil market) में पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में लगभग नरमी का ही रुख रहा है। कल भी कारोबार की समाप्ति (End of the session) पर इसकी कीमत में मामूली 12 सेंट की नरमी दिखी है। इससे पहले के सप्ताह में भी इसकी कीमतों में कोई खास उठा-पटक नहीं हुआ। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30x5FmA

SHARE THIS

0 comments: