Wednesday, July 22, 2020

Petrol Diesel Price: आज फिर उबाल नहीं, जानें अपने शहर में दाम

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International Market) में बीते मंगलवार को कच्च तेल की कीमतों () में आई तेजी बुधवार को बरकरार नहीं रह सकी। कल डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) की कीमत लगभग स्थिर रही। इससे एक दिन पहले ही यह 1.15 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी थी। घरेलू बाजार (Indian Fuel Market) में देखें तो आज फिर पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों (Petrol ) में कोई घट-बढ़ नहीं हुई। यह लगातार तीसरा दिन है, जबकि इनकी कीमतें स्थिर रही हैं। इससे 3 दिन पहले ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था। आज फिर नहीं बढ़ी कीमतें सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज फिर पेट्रोल (Petrol Price stable) और डीजल की कीमतों (Diesel Price) की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया। इससे 3 दिन पहले ही डीजल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि, 5 दिन पहले 17 पैसे, 6 दिन पहले 17 पैसे और 8 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इस समय दिल्ली में डीजल की कीमत 81.64 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर चला गया है। सिर्फ डीजल हो रहा है महंगा पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 24 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 23 जुलाई, गुरुवार, को पेट्रोल की कीमत जहां 80.43 रुपये पर ही टिकी रही, वहीं डीजल भी 81.64 रुपये पर स्थिर रहा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 80.43 81.64
मुंबई 87.19 79.83
चेन्नै 83.63 78.60
कोलकाता 82.10 76.77
नोएडा 81.08 73.56
रांची 80.29 77.50
बेंगलुरु 83.04 77.59
पटना 83.31 78.49
चंडीगढ़ 77.44 72.91
लखनऊ 80.98 73.49
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: इस सप्ताह बढ़ी कच्चे तेल कीमतें इस सप्ताह के शुरूआती दिन तो सब दिन ठीक था, लेकिन कोविड-19 के वैक्सिन की शुरूआती सफलता मिलने की खबरें आने के बाद मंगलवार को कच्चा तेल बढ़ कर चार महीने के उच्चतम स्तर पर चला गया था। लेकिन बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर WTI Crude मामूली 0.02 डॉलर की नरमी के साथ बंद हुआ था। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OLBPVJ

SHARE THIS

0 comments: