Sunday, July 26, 2020

Petrol Diesel Price: आज नहीं आया उबाल, जानें अपने शहर में दाम

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ईंधन बाजार (International Fuel Market) में पिछले सप्ताह कीमतों में रही करीब-करीब शांति के बीच आज घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Price of Petrol & Diesel) में कोई फेरबदल नहीं हुआ। इससे एक दिन पहले ही सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil companies) ने सिर्फ डीजल की कीमतों () में ही 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। पिछले सप्ताह 4 दिनों तक नहीं बढ़ी थी कीमतें पिछले सप्ताह (Last week) सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 4 दिनों तक पेट्रोल (Petrol Price stable) और डीजल की कीमतों (Diesel Price) की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया था। लेकिन, उसके बाद शनिवार और रविवार को डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की। देखा जाए तो इस महीने 10 बार डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इस महीने सिर्फ डीजल ही हुआ महंगा इस महीने देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। इस महीने 10 किस्तों में जो डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 29 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 27 जुलाई, सोमवार, को पेट्रोल की कीमत जहां 80.43 रुपये और डीजल 81.94 रुपये पर टिका रहा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 80.43 81.94
मुंबई 87.19 80.11
चेन्नै 83.63 78.86
कोलकाता 82.10 77.04
नोएडा 81.08 73.83
रांची 80.29 77.78
बेंगलुरु 83.04 77.88
पटना 83.31 78.72
चंडीगढ़ 77.41 73.18
लखनऊ 80.98 73.76
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: बीते सप्ताह कच्चे तेल कीमतों में लगभग स्थिरता पिछले सप्ताह के शुरूआती दिनों को छोड़ दिया जाए तो शेष दिन कच्चे तेल की कीमतों में शांति रही। बीते मंगलवार को ही कच्चा तेल चढ़ कर चार महीने के उच्चतम स्तर पर चला गया था। लेकिन उसके बाद से ही इसमें मामूली नरमी या तेजी का रूख है। बीते सप्ताह कारोबार की समाप्ति पर यह 0.04 डॉलर की नरमी के साथ बंद हुआ था। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZYZ3OK

SHARE THIS

0 comments: