Monday, July 27, 2020

Petrol Diesel Price: आज फिर रही शांति, जानें अपने शहर में दाम

नई दिल्ली दुनिया भर में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corona virus) का प्रकोप बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही अमेरिका और चीन के बीच का व्यापारिक युद्ध कुछ बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसका असर अंतर्राष्ट्रीय ईंधन बाजार पर दिख रहा है। तभी तो इसमें इस सप्ताह भी कोई तेजी के लक्षण नहीं दिखे। इसमें पिछले सप्ताह भी करीब करीब शांति ही रही थी। इस बीच आज भी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol ) में कोई फेरबदल नहीं हुआ। यह लगातार दूसरा दिन है, जबकि पेट्रो ईंधन (Petro Fuel) की कीमतों में परिवर्तन नहीं हुआ। इससे दो दिन पहले ही सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil companies) ने सिर्फ डीजल की कीमतों (Diesel Price) में ही 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। पिछले सप्ताह भी 4 दिनों तक नहीं बढ़ी थी कीमतें पिछले सप्ताह के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 4 दिनों तक पेट्रोल (Petrol Price stable) और डीजल की कीमतों (Diesel Price) की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया था। लेकिन, उसके बाद शनिवार और रविवार को डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। देखा जाए तो इस महीने 10 बार डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। सिर्फ डीजल ही हुआ है महंगा इस महीने देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ ही बढ़ा रही हैं। इस महीने 10 किस्तों में जो डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 30 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 28 जुलाई, मंगलवार, को पेट्रोल की कीमत जहां 80.43 रुपये और डीजल 81.94 रुपये पर टिका रहा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 80.43 81.94
मुंबई 87.19 80.11
चेन्नै 83.63 78.86
कोलकाता 82.10 77.04
नोएडा 81.08 73.83
रांची 80.29 77.78
बेंगलुरु 83.04 77.88
पटना 83.31 78.72
चंडीगढ़ 77.41 73.18
लखनऊ 80.98 73.76
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढ़ें: बीते सप्ताह कच्चे तेल कीमतों में लगभग स्थिरता पिछले सप्ताह के शुरूआती दिनों को छोड़ दिया जाए, तो शेष दिन कच्चे तेल की कीमतों में शांति रही। बीते मंगलवार को ही कच्चा तेल चढ़ कर चार महीने के उच्चतम स्तर पर चला गया था। लेकिन उसके बाद से ही इसमें मामूली नरमी या तेजी का रूख है। इस सप्ताह कारोबार के पहले दिन यह मामूली 0.15 डॉलर की तेजी के साथ बंद हुआ था। यह भी पढ़ें: अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33238DQ

SHARE THIS

0 comments: