Monday, September 7, 2020

इन दो बैंकों ने दी खुशखबरी, कम ब्याज दर पर मिलेगा लोन

मुंबई सरकारी क्षेत्र के दो बैंकों, और ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। दोनों बैंकों ने कर्ज के लिए धन की सीमांत लागत आधारित अपनी मानक दरें (एमसीएलआर) 0.10 प्रतिशत तक कम कर दी हैं। MCLR में कमी से अब इन बैंकों के ग्राहकों को कर्ज कम ब्याज दर पर मिल सकेगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की विज्ञप्ति के अनुसार उसने एक साल और छह माह के कर्ज पर एमसीएलआर क्रमश: 7.40 प्रतिशत से घटाकर 7.30 प्रतिशत और 7.30 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत कर दी हैं। बैंक की नई दरें सोमवार से लागू हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक दिन के, एक माह और तीन माह के कर्ज के लिए एमसीएलआर संशोधित कर क्रमश: 6.80 प्रतिशत, 7 प्रतिशत और 7.20 प्रतिशत किया है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसने सभी अवधि के कर्जों के लिए एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत तक कम की है। बैंक की एक साल के कर्ज की एमसीएलआर 7.55 प्रतिशत (पहले 7.65), तीन माह और छह माह की एमसीएलआर घटा कर क्रमश: 7.45 प्रतिशत और 7.55 की गयी है। बैंक की नयी दरें दस सितंबर से प्रभावी होंगी।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/324kIWO

SHARE THIS

0 comments: