नई दिल्ली पेट्रोल की कीमतों (Petrol price today) में पिछले पखवाड़े से रूक-रूक कर बढ़ोतरी हो रही है। कल यह महंगा हुआ था तो आज इसके दाम में कोई फेर-बदल नहीं हुआ। जहां तक डीजल (Diesel Price) की बात है तो इसकी कीमत में पिछले एक महीने से भी ज्यादा दिनों से कोई फेरबदल (Price Stable) नहीं हुआ है। देखा जाए तो इन दिनों अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार (Global Fuel market) में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं है। दिल्ली में आज भी पेट्रोल 82.08 रुपये पर और डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका रहा। बीते 17 दिनों में 1.65 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल बीते 16 अगस्त से शुरू करें तो चार दिन, यानी बुधवार 19 अगस्त और 26 अगस्त, शनिवार 29 अगस्त तथा सोमवार 31 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो शेष 13 दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हुई थी। पिछले पखवाड़े की शुरूआत में ही पेट्रोल की कीमतों में जो आग लगनी शुरू हुई , वह कल भी जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हो गया है। यह भी पढ़ें: पिछले महीने सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें उस महीने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में अब बढ़ोतरी का रूख वैश्विक बाजार (Global Market) में बीते सप्ताह मांग नहीं होने से कीमतों में कोई खास हलचल नहीं दिखी। लेकिन इस सप्ताह इसमें हल्की बढ़ोतरी का रूख है। कल भी बाजार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड में 0.33 डॉलर की तेजी दिखी। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 82.08 | 73.56 |
मुंबई | 88.73 | 80.11 |
चेन्नै | 85.04 | 78.86 |
कोलकाता | 83.57 | 77.06 |
नोएडा | 82.36 | 73.87 |
रांची | 81.52 | 77.78 |
बेंगलरु | 84.75 | 77.88 |
पटना | 84.64 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 78.96 | 73.21 |
लखनऊ | 82.26 | 73.77 |
from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ETFjE4
0 comments: