नई दिल्ली कोविड महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में अभी तक चीजें सामान्य (Normal) नहीं हो पाईं हैं। इसका असर घरेलू बाजार (Domestic Market) पर भी दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधन की कीमतों में कमी की। इससे दो दिन पहले, रविवार को कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। दिल्ली में आज पेट्रोल घट कर 81.55 रुपये और डीजल 72.56 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। अगस्त के दूसरे पखवाड़े में 1.65 रुपये महंगा हुआ था पेट्रोल बीते महीने 16 अगस्त से शुरू करें तो चार दिन, यानी बुधवार 19 अगस्त और 26 अगस्त, शनिवार 29 अगस्त, सोमवार 31 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो शेष 13 दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हुई थी। पिछले महीने के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में जो आग लगनी शुरू हुई थी, वह एक सितंबर तक जारी रही। उस समय यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हो गया था। यह भी पढ़ें: पिछले जुलाई में सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अब तीन सितंबर से सात किस्तों में डीजल प्रति लीटर एक रुपया सस्ता हुआ है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी वैश्विक बाजार (Global Market) में अभी सुस्ती का आलम है। एक ओर अमेरिका ने तेल के कुओं की खोज के लिए ड्रिलिंग (Drilling) बढ़ा दी है तो दूसरी ओर दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े सप्लायर सउदी अरब ने तेल के दाम घटा दिए हैं। इस वजह से इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी बाजार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 0.05 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.06 डॉलर सस्ता हुआ था। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.55 | 72.56 |
मुंबई | 88.21 | 79.05 |
चेन्नै | 84.57 | 77.91 |
कोलकाता | 83.06 | 76.06 |
रांची | 81.11 | 76.74 |
बेंगलरु | 84.20 | 76.82 |
पटना | 84.13 | 77.87 |
चंडीगढ़ | 78.46 | 72.22 |
लखनऊ | 81.85 | 72.77 |
नोएडा | 81.95 | 72.87 |
from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iwrkTr
0 comments: