Saturday, September 5, 2020

Petrol Diesel Price: आज रही शांति, जानें अपने शहर के दाम

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में अभी तक कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप से राहत नहीं मिली है। इसलिए कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में सुस्ती ही चल रही है। इसके बिपरीत, घरेलू बाजार (Domestic Market) में बीते पखवाड़े पेट्रोल और डीजल की कीमतों () में या तो बढ़ोतरी हो रही थी या नो चेंज (No Change)। बहुत दिन बाद, चार दिन पहले सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने डीजल की कीमत (Diesel Price) में प्रति लीटर 16 पैसे की कमी की थी। फिर कल डीजल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आज दोनों ईंधनों की कीमतें यथावत रहीं। दिल्ली में आज पेट्रोल 82.08 रुपये और डीजल 73.27 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। बीते 17 दिनों में 1.65 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल बीते 16 अगस्त से शुरू करें तो चार दिन, यानी बुधवार 19 अगस्त और 26 अगस्त, शनिवार 29 अगस्त, सोमवार 31 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो शेष 13 दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हुई थी। पिछले महीने के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में जो आग लगनी शुरू हुई , वह एक सितंबर तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हो गया है। हालांकि अभी तीन दिनों से पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। यह भी पढ़ें: पिछले जुलाई में सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अब तीन सिंतबर से दो किस्तों में डीजल 29 पैसे सस्ता हुआ है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 82.08 73.27
मुंबई 88.73 79.81
चेन्नै 85.04 78.58
कोलकाता 83.57 76.77
नोएडा 82.36 73.59
रांची 81.52 77.48
बेंगलरु 84.75 77.58
पटना 84.64 78.47
चंडीगढ़ 78.96 72.93
लखनऊ 82.26 73.49
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी वैश्विक बाजार (Global Market) में बीते सप्ताह मांग नहीं (Less Demand) होने से कीमतों में कोई खास हलचल नहीं दिखी। लेकिन इस सप्ताह इसमें नरमी का ही रूख है। कल भी बाजार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 1.60 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) में 1.41 डॉलर की सस्ता हो गया। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/359jAD3

SHARE THIS

0 comments: