Sunday, September 6, 2020

Petrol Diesel Price: फिर सस्ता हुआ डीजल, जानें अपने शहर के दाम

नई दिल्ली कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप में अभी तक राहत नहीं मिलने की वजह से इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सीमित हलचल है। इसलिए कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में सुस्ती ही चल रही है। इसी का असर है कि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इन दिनों कोई बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। हां, अभी ठहर-ठहर कर सिर्फ डीजल की सस्ता हो रहा है। पांच दिन पहले सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने डीजल की कीमत (Diesel Price) में प्रति लीटर 16 पैसे की कमी की थी। फिर परसों डीजल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। कल दोनों ईंधनों की कीमतें यथावत रहीं जबकि आज डीजल फिर 11 पैसे सस्ता हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल 82.08 रुपये पर यथावत रहा जबकि डीजल कम होकर 73.16 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। बीते अगस्त के दूसरे पखवाड़े में 1.65 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल बीते 16 अगस्त से शुरू करें तो चार दिन, यानी बुधवार 19 अगस्त और 26 अगस्त, शनिवार 29 अगस्त, सोमवार 31 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो शेष 13 दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हुई थी। पिछले महीने के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में जो आग लगनी शुरू हुई , वह एक सितंबर तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हो गया है। हालांकि अभी 6 दिनों से पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। यह भी पढ़ें: पिछले जुलाई में सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अब तीन सिंतबर से तीन किस्तों में डीजल 40 पैसे सस्ता हुआ है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 82.08 73.16
मुंबई 88.73 79.69
चेन्नै 85.04 78.48
कोलकाता 83.57 76.66
नोएडा 82.36 73.47
रांची 81.52 77.36
बेंगलरु 84.75 77.46
पटना 84.64 78.38
चंडीगढ़ 78.96 72.82
लखनऊ 82.26 73.37
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी वैश्विक बाजार (Global Market) में बीते सप्ताह मांग नहीं (Less Demand) होने से कीमतों में कोई खास हलचल नहीं दिखी। लेकिन इस सप्ताह इसमें नरमी का ही रूख है। इस सप्ताह के पहले दिन बाजार खुलते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 0.67 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.63 डॉलर सस्ता हो गया। अपने शहर में आज भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bKb0MF

SHARE THIS

0 comments: