
नई दिल्लीअमेरिका के कुछ तेल कुओं (US Oil wells) के बंद होने से पिछले दिनों क्रूड की कीमत (Crude Oil Price) पर कुछ सकारात्मक असर पड़ा था। लेकिन मांग की कमी होने से एक बार फिर यह टूट गया। हालांकि लीबिया का क्रूड आउटपुट अपने सबसे बड़े तेल क्षेत्र शरारा के शुरू होने से और बढ़ गया है। घरेलू बाजार (Domestic Market) में देखें तो आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम () में कोई कमी नहीं हुई है। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil companies) ने आज, लगातार 27 वें दिन, भी डीजल (Diesel Price) और पेट्रोल (Petrol Price) के दाम में कोई फेरबदल नहीं (No Change) किया। गुरुवार को भी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। पिछले सितंबर में 1.19 रुपये सस्ता हुआ था पेट्रोल बीते अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में जो आग लगनी शुरू हुई थी, वह बीते एक सितंबर तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। हालांकि, बीते 10 सितंबर के बाद से इसमें ठहर-ठहर कर कमी का रुख था और पिछले महीने इसमें 1.19 रुपये की कमी हो चुकी है। यह भी पढ़ें: इससे पहले एक महीने में 3.10 रुपये सस्ता हुआ था डीजल पिछले एक महीने की अवधि को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने डीजल के दाम (Diesel Price) में काफी कटौती की थी। बीते 3 अगस्त से ठहर-ठहर कर इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। ऐसा क्रम बीते दो अक्टूबर तक जारी रहा। उससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
स्रोत (आईओसी SMS) यह भी पढ़ें: कच्चे तेल में एक बार फिर से सुस्ती अमेरिका के कुछ तेल कुओं के बंद होने से पिछले दिनों डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.6% की बढ़त के साथ 39.6 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। लेकिन, कोविड महामारी से जुड़ी चिंताओं पर जहां यू.एस. ऑइल प्रोडक्शन बंद होने का असर हुआ, वहीं लीबिया ने क्रूड का उत्पादन बढ़ा दिया है। जेटा तूफान ने मैक्सिको की खाड़ी में क्रूड ऑइल प्रोडक्शन को बंद करने को मजबूर किया है, जिसने तेल की कीमतों का समर्थन किया। हालांकि, लीबिया के सबसे बड़े तेल क्षेत्र शरारा में तेल उत्पादन में वृद्धि हुई है। तेल की वैश्विक मांग के कमजोर होने के बीच उसने उत्पादन फिर से शुरू किया, जिससे क्रूड की कीमतों में गिरावट आई। दुनियाभर में कोरोनो वायरस मामलों में तेजी ने प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में नए प्रतिबंधों को प्रेरित किया, जिसने पहले से ही कमजोर तेल बाजार के लिए आउटलुक को बाधित किया। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.06 | 70.46 |
मुंबई | 87.74 | 76.86 |
चेन्नै | 84.14 | 75.95 |
कोलकाता | 82.59 | 73.99 |
नोएडा | 81.58 | 71.00 |
रांची | 80.73 | 74.58 |
बेंगलुरु | 83.69 | 74.63 |
पटना | 83.73 | 76.10 |
चंडीगढ़ | 77.99 | 70.17 |
लखनऊ | 81.48 | 70.91 |
from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TBeRDn
0 comments: