
नई दिल्लीअमेरिका में अतिरिक्त कोरोना राहत पैकेज (Corona Package) की उम्मीद ने कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) का समर्थन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Trump) की स्पीडी रिकवरी के बाद निवेशकों आशावाद पनपी है। इस वजह से डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) की कीमतें थोड़ी बढ़ कर बंद हुईं। इधर, घरेलू बाजार (Domestic Market) में देखें तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज, लगातार छठे दिन, डीजल (Diesel Price) और पेट्रोल (Petrol Price) के दाम में कोई फेरबदल नहीं (No Change) किया। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। बीते सितंबर में 1.19 रुपये सस्ता हुआ था पेट्रोल पिछले अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में जो आग लगनी शुरू हुई, वह बीते एक सितंबर तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। हालांकि, बीते 10 सितंबर के बाद से इसमें ठहर ठहर कर कमी का रुख था और पिछले महीने इसमें 1.19 रुपये की कमी हो चुकी है। यह भी पढ़ें: एक महीने में 3.10 रुपये सस्ता हुआ डीजल पिछले एक महीने की अवधि को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने डीजल के दाम (Diesel Price) में काफी कटौती की है। बीते 3 अगस्त से ठहर-ठहर कर इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। ऐसा क्रम बीते दो अक्टूबर तक जारी रहा। उससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढ़ें: कच्चे तेल में सुधार के संकेत अमेरिका में अतिरिक्त कोरोना राहत पैकेज की उम्मीद ने कच्चे तेल की कीमतों का समर्थन किया है। यूनियन और नॉर्वे के ऑयल एसोसिएशन के बीच मजदूरी को लेकर बातचीत विफल रहने से शुरू हुई हड़ताल के कारण छह नॉर्वेजियन ऑफशोर ऑयल और गैस क्षेत्र बंद हो गए हैं। इसका भी कीमतों पर असर दिखा है। कोविड-19 के मामलों के फिर सामने आने और दुनिया की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन का दूसरे दौर शुरू होने से क्रूड आउटलुक भी कमजोर हो गया है। ओपेक कमजोर तेल मांग का मुकाबला करने के उपाय के तौर पर जनवरी 2021 से तेल उत्पादन बढ़ाने की इच्छा नहीं जताया है। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.06 | 70.46 |
मुंबई | 87.74 | 76.86 |
चेन्नै | 84.14 | 75.95 |
कोलकाता | 82.59 | 73.99 |
नोएडा | 81.58 | 71.00 |
रांची | 80.73 | 74.58 |
बेंगलुरु | 83.69 | 74.63 |
पटना | 83.73 | 76.10 |
चंडीगढ़ | 77.99 | 70.17 |
लखनऊ | 81.48 | 70.91 |
from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34x7odG
0 comments: