
नई दिल्ली बावजूद बीते सप्ताह जून के बाद कच्चे तेल बाजार (Crude Oil Market) में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। मैक्सिको की खाड़ी में आए तूफान के कारण उत्पादन प्रभावित होने और नॉर्वे में ऑफशोर मजूदरों की हड़ताल से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई। इधर, घरेलू बाजार (Domestic Market) में देखें तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज, लगातार नौवें , डीजल (Diesel Price) और पेट्रोल (Petrol Price) के दाम में कोई फेरबदल नहीं (No Change) किया। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। बीते सितंबर में 1.19 रुपये सस्ता हुआ था पेट्रोलपिछले अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में जो आग लगनी शुरू हुई, वह बीते एक सितंबर तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। हालांकि, बीते 10 सितंबर के बाद से इसमें ठहर-ठहर कर कमी का रुख था और पिछले महीने इसमें 1.19 रुपये की कमी हो चुकी है। एक महीने में 3.10 रुपये सस्ता हुआ डीजलपिछले एक महीने की अवधि को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने डीजल के दाम (Diesel Price) में काफी कटौती की है। बीते 3 अगस्त से ठहर-ठहर कर इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। ऐसा क्रम बीते दो अक्टूबर तक जारी रहा। उससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
(स्रोत आईओसी SMS) अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.06 | 70.46 |
मुंबई | 87.74 | 76.86 |
चेन्नै | 84.14 | 75.95 |
कोलकाता | 82.59 | 73.99 |
नोएडा | 81.58 | 71.00 |
रांची | 80.73 | 74.58 |
बेंगलुरु | 83.69 | 74.63 |
पटना | 83.73 | 76.10 |
चंडीगढ़ | 77.99 | 70.17 |
लखनऊ | 81.48 | 70.91 |
from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dguWY4
0 comments: