
नई दिल्लीअमेरिकी एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेडशन (EIA) के पिछले दिनों जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने वहां के 7 बड़े शेल फोरमेशन में तेल के उत्पादन में 1,21,000 बैरल की कमी आएगी। मतलब कि वहां कच्चे तेल के उत्पादन में अगले महीने कमी आने वाली है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) चढ़ गए। हालांकि, घरेलू बाजार (Domestic Market) में देखें तो इसका पेट्रो गुड्स के दाम (Petro Goods Price) पर फिलहाल कोई असर नहीं है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज, लगातार 13वें दिन, डीजल (Diesel Price) और पेट्रोल (Petrol Price) के दाम में कोई फेरबदल नहीं (No Change) किया। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। बीते सितंबर में 1.19 रुपये सस्ता हुआ था पेट्रोल पिछले अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में जो आग लगनी शुरू हुई, वह बीते एक सितंबर तक जारी रही थी। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। हालांकि, बीते 10 सितंबर के बाद से इसमें ठहर-ठहर कर कमी का रुख था और पिछले महीने इसमें 1.19 रुपये की कमी हो चुकी है। यह भी पढ़ें: एक महीने में 3.10 रुपये सस्ता हुआ था डीजल पिछले एक महीने की अवधि को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने डीजल के दाम (Diesel Price) में काफी कटौती की थी। बीते 3 अगस्त से ठहर-ठहर कर इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। ऐसा क्रम बीते दो अक्टूबर तक जारी रहा। उससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
स्रोत (आईओसी SMS) यह भी पढ़ें: कच्चे तेल में एक बार फिर से तेजी अमेरिका में अगले महीने शेल प्रोडक्शन घटने वाला है। अमेरिकी एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेडशन (AIE) के पिछले दिनों जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने वहां के 7 बड़े शेल फोरमेशन में तेल के उत्पादन में 1,21,000 बैरल की कमी आएगी। इस वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल में तेजी आई है। आज सिंगापुर में शुरूआती कारोबार में डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.04 डॉलर तो ब्रेंट क्रूड 0.05 डॉलर चढ़ गया। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.06 | 70.46 |
मुंबई | 87.74 | 76.86 |
चेन्नै | 84.14 | 75.95 |
कोलकाता | 82.59 | 73.99 |
नोएडा | 81.58 | 71.00 |
रांची | 80.73 | 74.58 |
बेंगलुरु | 83.69 | 74.63 |
पटना | 83.73 | 76.10 |
चंडीगढ़ | 77.99 | 70.17 |
लखनऊ | 81.48 | 70.91 |
from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35e5oHF
0 comments: