Showing posts with label Education. Show all posts
Showing posts with label Education. Show all posts

Friday, October 30, 2020

सैनिक स्कूलों में अब ओबीसी को मिलेगा आरक्षण, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

सैनिक स्कूलों में अब ओबीसी को मिलेगा आरक्षण, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

OBC Reservation: सैनिक स्कूलों में एडमिशन चाहने वाले कई स्टूडेंट्स व उनके पैरेंट्स के लिए खुशखबर है। अब सैनिक स्कूलों में भी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण लागू होगा। भारत सरकार के रक्षा सचिव अजय कुमार ने इस संबंध में घोषणा की है। अजय कुमार ने ट्वीट के जरिए बताया है कि सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से इसे लागू किया जा रहा है। इस संबंध में सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश का सर्कुलर भेज दिया गया है। ऐसा रहेगा आरक्षण का नियम रक्षा सचिव ने ट्विटर पर सर्कुलर की फोटो भी शेयर की है। इसमें बताया है कि सैनिक स्कूलों में 67 फीसदी सीटें उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होती हैं जहां वह स्कूल स्थित होता है। शेष 33 फीसदी पर अन्य राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के स्टूडेंट्स का एडमिशन होता है। इसके लिए दो लिस्ट तैयार होती है - ए और बी। अब हर लिस्ट में 15 फीसदी सीटें अनुसूचित जाती के लिए, 7.5 फीसदी अनुसूचित जनजाति के लिए और 27 फीसदी सीटें ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए आरक्षित रहेंगी। वर्तमान में देश में कुल 33 संचालित हो रहे हैं। इनका संचालन रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) के अधीन सैनिक स्कूल्स सोसायटी (Sainik Schools Society) द्वारा किया जाता है।


from Education News: एजुकेशन न्यूज, Latest Exam Notifications, Admit Cards and Results, Job Notification, Sarkari Exams, सरकारी जॉब्स, सरकारी रिजल्ट्स, Career Advice and Guidance, करियर खबरें `- Navbharat Times https://ift.tt/3eeeiZO
RRB Exam 2020: आरआरबी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, एडमिट कार्ड डीटेल

RRB Exam 2020: आरआरबी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, एडमिट कार्ड डीटेल

Date announced: भारतीय रेल में रिक्त पदों पर भर्तियां करने के लिए आरआरबी ने परीक्षा आयोजित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे ने CEN 03/2019 नोटिफिकेशन के जरिए 30 श्रेणियों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इन आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी होने के बाद 15 अक्टूबर 2020 को एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का लिंक जारी किया गया। अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रियल व आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, आरआरबी द्वारा इन भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 15 दिसंबर 2020 से 23 दिसंबर 2020 के बीच किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि कोविड-19 सुरक्षा एहतियातों व दिशानिर्देशों का ध्यान रखते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने एग्जाम सिटी व तारीख की जानकारी परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले संबंधित आरआरबी वेबसाइट पर देख सकेंगे। वहीं, एडमिट कार्ड / ई-कॉल लेटर सीबीटी शुरू होने के 4 दिन पहले से डाउनलोड किए जा सकेंगे।


from Education News: एजुकेशन न्यूज, Latest Exam Notifications, Admit Cards and Results, Job Notification, Sarkari Exams, सरकारी जॉब्स, सरकारी रिजल्ट्स, Career Advice and Guidance, करियर खबरें `- Navbharat Times https://ift.tt/3ecqhqt

Saturday, October 24, 2020

Sunday, October 18, 2020