Wednesday, July 15, 2020

ये हैं 8 शेयर जिनमें आज है कमाई का मौका

नई दिल्ली बुधवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 18.75 अंकों की तेजी के साथ 36,051.81 पर और निफ्टी 10.85 अंक उछल कर 10,618.20 पर बंद हुआ। बुधवार रात के 11.30 बजे अमेरिकी शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहां अगर बाजार में रौनक हैं तो गुरुवार को भारतीय बाजार पर इसका असर दिख सकता है। गुरुवार को किन शेयरों में तेजी की संभावना है इसके बारे में जानते हैं ताकि निवेशक और ट्रेडर्स कमाई कर सकें। 1. NSE पर टॉप-5 गेनर्स आईटी कंपनियों के शेयर हैं। विप्रो को इस तिमाही में ज्यादा मुनाफा हुआ है। बुधवार को उसके शेयर में करीब 17 फीसदी का उछाल आया। मंगलवार को रिजल्ट आया था। उसका असर बुधवार को दिखाई दिया। 2. इन्फोसिस ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। 2019 की जून तिमाही के मुकाबले कंपनी को ज्यादा मुनाफा हुआ है। बुधवार को कंपनी के शेयर में 6.5 फीसदी की तेजी आई थी। आज इसके शेयर में उछाल की संभावना है। इन्फोसिस का शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। 3. HCL 17 जुलाई को तिमाही रिजल्ट जारी करेगी। बुधवार को उसके शेयर में 4.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसका शेयर अभी 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। 4. गुरुवार को L&T फाइनैंस होल्डिंग्स, L&T टेक्नॉलजी सर्विसेज, बजाज कंज्यूमर और Aditya Birla Money जैसी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। Larsen & Toubro Infotech का शेयर अभी 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले सात सेशन में इसके शेयर में तेजी दर्ज की गई। 5. बुधवार को NIIT टेक के शेयर में करीब 10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा Info Edge और Jubilant Food के शेयर में भी 4.9 फीसदी और 4.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इन शेयर में आज तेजी दर्ज की जा सकती है। 6. Cadila ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वैक्सीन को लेकर क्लिनिकल ट्रायल के पहले और दूसरे चरण पर काम कर रही है। आज इस कंपनी के स्टॉक पर नजर बनाकर रखनी चाहिए। 7. Eveready- इस कंपनी के शेयर में प्रमोटर बर्मन फैमिली ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। बुधवार को इसके शेयर में करीब 5.4 फीसदी की तेजी आई। आज भी इस शेयर पर नजर बना कर रखनी चाहिए। 8. रिलायंस में गूगल ने 34 हजार करोड़ निवेश का ऐलान किया है। इसके बावजूद बुधवार को कंपनी के शेयर में 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आज इस कंपनी के शेयर में तेजी की संभावना दिख रही है। रिलायंस का शेययर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Zy4AeN

SHARE THIS

0 comments: