Wednesday, July 15, 2020

पेट्रोल डीजल में रही आज शांति, जानें अपने शहर के दाम

नई दिल्ली दुनिया भर के बाजारों (Global oil market) में पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतें चढ़ने के बाद कल, इसमें हल्की नरमी दिखी। शायद इसी का असर है कि आज घरेलू बाजार (Domestic Market) में शांति छाई रही। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज पेट्रोल () और डीजल की कीमतों (Diesel Price) में कोई परिवर्तन नहीं किया। इससे पहले, कल ही डीजल की कीमत में 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। एक पखवाड़े से सिर्फ डीजल हो रहा है महंगा पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। आज, हालांकि दोनों ईंधनों को नहीं छुआ गया, लेकिन कल ही डीजल 13 पैसे महंगा किया गया था। इससे पहले बीते सोमवार को भी सिर्फ डीजल ही 11 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। चार दिन पहले भी, यानी रविवार को भी सिर्फ डीजल ही, 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 17 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में आज, यानी 16 जुलाई, गुरुवार, को पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये जबकि डीजल 81.18 रुपये पर टिकी रही। यह कल का ही स्तर है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम पेट्रोल/रुपये लीटर डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली 80.43 81.18
मुंबई 87.19 79.40
चेन्नै 83.63 78.22
कोलकाता 82.10 76.33
नोएडा 81.08 73.13
रांची 80.29 77.07
बेंगलुरु 83.04 72.15
पटना 83.31 78.05
चंडीगढ़ 77.41 72.51
लखनऊ 80.98 73.03
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढें: कच्चे तेल में पिछले हफ्ते तेजी पिछले सप्ताह के शुरूआती दिनों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नरमी थी। लेकिन, अंतिम दिनों में दुनिया के हर हिस्से में तेजी दिखी। उससे पहले भी थोड़ा बहुत उठा-पठक जारी था। लेकिन यह सीमित था, मतलब किसी दिन 41 सेंट महंगा तो किसी दिन 34 सेंट सस्ता। इस सप्ताह के शुरूआती दिन इसकी कीमतों में 35 सेंट की नरमी दिखी पर बुधवार को इसकी कीमत में 19 सेंट की नरमी आई है। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eyjJRI

SHARE THIS

0 comments: