
नई दिल्ली दुनिया भर में कोविड-19 पर लगाम नहीं लग पाने की वजह से अर्थशास्त्र के सभी सिद्धांत धरे रह गए हैं। आलम यह है कि मांग में भारी कमी के कारण अंतर्राष्ट्रीय ईंधन बाजार (Global Fuel market) में इन दिनों सुस्ती ही छायी है। पिछले सप्ताह कारोबार की समाप्ति पर कच्चा तेल प्रति बैरल 0.34 डॉलर चढ़ कर बंद हुआ था। इस बीच, आज लगातार 9वें दिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol ) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। बीते सप्ताह नहीं हुई थी घट-बढ़ पिछले सप्ताह के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पूरे सप्ताह कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया था। उससे पहले के सप्ताह में भी लगातार 4 दिनों (28 जुलाई से 31 जुलाई) तक पेट्रोल (Petrol Price stable) और डीजल की कीमतों (Diesel Price) की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया था। इससे पहले, बीते एक अगस्त को कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई थी। जुलाई में सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा पिछले महीने देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें उस महीने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...
(स्रोत आईओसी SMS) यह भी पढ़ें: कच्चे तेल कीमतों में बीते सप्ताह नहीं दिखा ज्यादा उतार चढ़ाव वैश्विक बाजार (Global Market) में बीते सप्ताह कुल मिला कर कच्चे तेल की कीमतों में शांति दिखी। बाजार में मांग नहीं होने से अधिकतर दिनों इसमें सुस्ती ही रही। कोविड-19 के फिर से जोर पकड़ने और अमेरिका-चीन कारोबारी विवाद (US-China Trade war) के चलते कच्चे तेल का बाजार भी पस्त है। इस दौरान कारोबार की समाप्ति पर यह 0.34 डॉलर चढ़ कर बंद हुआ। अपने शहर में आज के भाव यूं जानें पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 73.56 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नै | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.05 | 77.06 |
नोएडा | 81.14 | 73.87 |
रांची | 80.30 | 77.78 |
बेंगलुरु | 83.11 | 77.88 |
पटना | 83.31 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 77.44 | 73.21 |
लखनऊ | 81.04 | 73.77 |
from बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2DESyrQ
0 comments: